Twitter : Suresh Goyal
October 2, 2016
in Twitter
- मोदी के सैर सपाटे …. भारी एफ.डी.आई. के बाद पाकिस्तान पर जबर्दस्त कूटनीतिक विजय …. लगे रहो!
- हाफीज सईद? … डर गया क्या? … जुम्मे की तकरीर भी नहीं की …. किसके घाघरे में जा छुपा?
- पाक मीडिया हाफीज सईद का 24 सित. का वीडियो बता रहा …. हमला 29 सित. को हुआ था …. किस दड़बे में जा घुसा?
- जी टीवी वालों? … शर्म करो! … अपनी वाह वाही की खातिर हाफीज का पुराना वीडियो चला रहे …. उस बिचारे की घिघ्घि बंधी पड़ी।
- रूस ने संयुक्त सैन्य अभ्यास क्या किया पाकिस्तान समझ बैठा कि रूस उसके साथ …. गलत फहमी दूर हो गई।
- अमेरिका के बाद रूस ने भी पाकिस्तान को हड़काया …. आतंकवादी ग्रुपों को काबू में करे … चीन चुप!
- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री भारत को मटियामेट करने की धमकी दे रहे …. भारत ने जब कुछ किया ही नहीं तो धमकी क्यूं?
- पाकिस्तानी दूत मलीहा लोधी ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ शिकायत की …. मामूली क्रोस बोर्डर फायरिंग की शिकायत?
- अरे भाई! सियाचीन और कारगिल की पराजयें कबूलने में दस साल लग गये तो सर्जिकल स्ट्राइक को तो अभी 4 दिन भी नहीं हुए।
- दाउद व छोटा शकील के खिलाफ गिरफ्तारी वारन्ट जारी …. इतने सालों बाद?
- दुर्दान्त गुण्डे लतीफ पर बनी शाहरूख खान की फिल्म रईस की रिलीज पाक विरोधी माहौल से आगे बढी … बकरे की मां कब तक खैर मनायेगी?
- महेश भट्ट? दिग्गी? … ‘उड़ी – आर.एस.एस. की साजिशÓ पुस्तक का विमोचन कब करवा रहे?
- पूजा भट्ट कह रही पाकिस्तानियों को माफ कर दो … पूजा? तेरे भाई का दोस्त डेवीड हेडली भी इसी तरह आया था …. 26/11 हो गया
- सलमान कह रहा वैध वीजा पर दिक्कत क्यूं? … सही है वैध ड्राइविंग लाईसेन्स पर भी दिक्कत नहीं है … कोई चाहे कितनों को ही कुचले
- सेना की स्पेशल फोर्स के जांबाज कई कारनामों को अंजाम दे चुके … रिटायरमेन्ट के बरसों बाद तक छुपे रहते … सलाम!
- क्या पाकिस्तान रहित सार्क के गठन की तैयारी?
- वरिष्ठ जज रचना तिवारी भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ाई …. जय कोलेजियम!
Related
2016-10-02