बेंगलुरू (एजेंसी)। रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला जा रहा है। दूसरे दिन मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज सरफराज खान शानदार शतक जड़ा। सरफराज खान ने 190 गेंदों में 12 चौके की मदद से शतकीय पारी खेली। सरफराज इस सीजन में 900 से ज्यादा रन बना चुके हैं। दूसरे दिन खेल शुरुआ होते ही गौरव यादव ने शम्स मुलानी को आउट कर मुंबई को छठा झटका दिया। हालांकि, इसका असर सरफराज पर नहीं पड़ा।
दूसरी बार रणजी सीजन में 900 से ज्यादा रन ठोके
सरफराज खान ने इससे पहले रणजी ट्रॉफी 2019-2020 के सीजन में 6 मैचों में 928 रन बनाए थे। इस सीजन में भी उन्होंने छह मुकाबले ही खेले हैं। सरफराज खान के पास एक सीजन में एक हजार रन पूरे करने का मौका है। मुंबई की तरफ से श्रेयस अय्यर (1321 रन), वसीफ जाफर (1260 रन), अजिंक्य रहाणे (1089) और रुसी मोदी (1008) ही एक सीजन में हजार से ज्यादा बना सके है।
सरफराज खान रणजी ट्रॉफी में दो अलग-अलग सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं। वो मुंबई की तरफ से ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। रणजी ट्रॉफी के 88 सालों के इतिहास में सबसे पहले अजय शर्मा ने किया था। अजय शर्मा ने 1991-92 के रणजी सीजन में 993 और 1996-7 के सीजन में 1033 रन बनाए थे। शर्मा दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं।
सरफराज खान भी बन गए भारतीय टेस्ट टीम के दावेदार
24 साल के सरफराज खान ने 24 फर्स्ट क्लास मैच में करीब की औसत 84 की औसत से 2350 से ज्यादा रन बना चुके हैं। फाइनल में खबर लिखे जाने तक सरफराज 119 रन बनाकर खेल रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में सरफराज ने 8 शतक और 7 अर्धशतक बनाया है। सरफराज अपने शतक को बड़े स्कोर में तब्दील करना जानते हैं। रणजी ट्रॉफी में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 301 रन का है।
सरफराज खान के पिछली 15 पारियों में बनाए रन
- 36
- 301*
- 226*
- 25
- 78
- 117
- 6
- 275
- 63
- 48
- 165
- 153
- 40
- 59*
- 134