रियाद (एजेंसी)। सऊदी अरब सरकार ने 2022 में होने वाली हज यात्रा को कुछ नियमों के साथ मंजूरी दे दी है। इस साल कोरोना के प्रतिबंधों में ढील देते हुए यात्रियों की संख्या में भी इजाफा किया है। हालांकि इस बार हज यात्रा की इच्छा रखने वाले 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सऊदी सरकार ने निराश किया, वे लोग इस बार आवेदन नहीं कर सकते हैं।
सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार हज यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या 10 लाख रखी गई है जो पिछले साल कुल 60 हजार थी। वहीं, बताया गया कि यात्रा के लिए हर देश का कोटा की जानकारी जल्द ही दी जाएंगी।
ये होगे नियम
65 साल से कम के व्यक्ति ही हज यात्रा पर जा सकेंगे। आने वाले यात्रियों को सऊदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से मान्यता प्राप्त कोरोना वैक्सीन की दोनों लगी होनी चाहिए इसके साथ जिस देश से यात्री आ रहे हैं सऊदी अरब पहुँचने के 72 घंटे पहले तक का कोविड-19 का नेगेटिव सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।