मुंबई (कार्यालय संवाददाता)। मुंबई में तेल और प्राकृतिक गैस निगम यानी ओएनजीसी के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को तकनीकी खराबी के चलते अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग की। पवन हंस कंपनी के इस हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत 9 लोग सवार थे। हादसे में 5 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा मुंबई के तट से 50 समुद्री मील दूर अरब सागर में हुआ।
फ्लोटर्स के सहारे कुछ वक्त तैरता रहा चॉपर
समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उसमें लगे फ्लोटर्स की मदद से कुछ समय तक डूबने से बचा रहा। चॉपर के डूबने से पहले ही नेवी के हेलिकॉप्टर ने सभी 9 लोगों को बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए 9 लोगों में से 4 बेहोश थे। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।