उदयपुर (वि)। नगर निगम उदयपुर द्वारा सोमवार को पट्टा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत पहले दिन 400 पट्टे वितरित किए गए। नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टांक, आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ के निर्देशन में सोमवार को पट्टा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में प्रथम दिवस नगर निगम क्षेत्र में आने वाले 400 आवेदन कर्ताओं को पट्टे वितरित किए गए। निगम में बोर्ड बैठक हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी लाभार्थियों को निगम द्वारा दूरभाष पर सूचना देकर आमंत्रित किया एवं कार्यक्रम में पहुंचे सभी आवेदन कर्ताओं को महापौर गोविंद सिंह टाक, आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, उप महापौर पारस सिंघवी सहित विभिन्न समिति की अध्यक्ष, पार्षदों के हाथों पट्टे वितरित करवाए गए। निगम आयुक्त बारहठ ने बताया कि अब प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आने वाले आवेदकों को पट्टे सहित निगम स्तर के सभी कार्य किए जाएंगे।
महापौर उपमहापौर ने की शहरवासियों से अपील
महापौर गोविंद सिंह टांक एवं उप महापौर पारस सिंघवी ने शहर वासियों से अपील की है कि ऐसे शहर वासी जिनके नगर निगम द्वारा किया जाने वाला कोई भी कार्य बकाया है वह सभी गणमान्य नागरिक शिविर में पहुंचे एवं सरकार द्वारा लगाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग शिविर में अपने कार्यों को संपादित करवाएं। नगर निगम द्वारा शहर की जनता की सुविधा के लिए अलग-अलग वार्डो में शिविर का आयोजन करवाए जा रहे हैं। शहर की जनता आयोजित शिविर का लाभ लेवे। निगम द्वारा आयोजित शिविर में सभी शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे जिससे सभी कार्य संपादित हो सकेंगे।
आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे शहरवासी
नगर निगम उप महापौर पारस सिंघवी ने शहरवासियों से शिविर में सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ में लाने की अपील की है, जिससे संपादित होने वाले कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हो। सभी कार्य के लिए निगम द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की सूची जारी कर रखी है यदि किसी के पास में इसकी सूचना नहीं है तो शिविर में उपस्थित होकर इसकी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करावे जिससे होने वाले कार्य को जल्द से जल्द संपादित किया जा सके।
विभिन्न समिति अध्यक्ष एवं पार्षद रहे मौजूद
प्रशासन शहरों के संग पट्टा वितरण कार्यक्रम में नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, उपमहापौर पारस सिंघवी, अतिक्रमण निरोधक समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई, उद्यान समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी, राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जारोली, पुरातत्व संरक्षण समिति अध्यक्ष मदन दवे, सांस्कृतिक समिति अध्यक्षा चंद्रकला बोल्या, विधि समिति अध्यक्षा रुचिका चौधरी, भवन निर्माण अनुमति समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी, महिला एवं बाल विकास समिति अध्यक्ष रेखा ऊंटवाल, विद्युत समिति अध्यक्ष हेमंत बोहरा कुलदीप जोशी, आपदा प्रबंधन समिति अध्यक्ष महेंद्र भगोरा, पार्षद लोकेश गोड, संतोष मेनारिया, हितांशी शर्मा, लोकेश चंदेल, लोकेश कोठारी, अरुण टाक, हिदायतुल्लाह, भरत जोशी, मुकेश शर्मा, संजय भगतानी, देवेंद्र पुजारी आदि सहित मनोनीत पार्षद रविन्द्र पाल सिंह कप्पू, विनोद जैन, बतूल हबीब उपस्थित रहे।