उदयपुर (निसं)। शारदीय नवरात्रि पर तिथियों में बदलाव के कारण रविवार को महानवमी और विजयदशमी (दशहरा) एक साथ मनाई जाएगी। शनिवार को महाष्टमी का पर्व मनाया गया। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, महानवमी 25 अक्टूबर सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। इसके बाद 25 अक्टूबर को विजयदशमी शुरू होगी। तिथियों की घटत-बढ़त के कारण पैदा हुए असमंजस के बीच महानवमी और दशहरे का पर्व इस बार एक साथ रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह महानवमी पूजन होगा तो शाम को रावण का सांकेतिक पुतला जलाया जाएगा।