नई दिल्ली (एजेंसी)। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। यह बच्चा सेरोगेसी के जरिए पैदा हुआ है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। इसी पोस्ट में उन्होंने प्राइवेसी बनाए रखने की भी गुजारिश की। प्रियंका ने दिसंबर 2018 में हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी। हाल में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने फैमिली प्लानिंग पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि बच्चा उनके और निक के लिए भविष्य में जीवन का अहम हिस्सा होगा। वे जब कभी परिवार आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे तो जिंदगी को थोड़ा धीमे आगे बढ़ाने को तवज्जो देंगे।