(आज मेष का चन्द्र है)
मेष :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। परिजनों व मित्रों का सहयोग बना रहने से लम्बे समय से रूके कामों में सफलता मिलेगी। समाज में मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
वृषभ :– आज का दिन सामान्य है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। पारिवारिक कलुषित वातावरण से विवाद होना संभव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। प्रशासनिक उलझे कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे काम बनेंगे। समाज में मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
कर्क :– आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल दसवां अनपेक्षित लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। सामान्य परिश्रम करने पर कारोबार व व्यापार लाभ मनोनुकूल निश्चित होगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
सिंह :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल नवमा लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से गया पैसा मित्रों व परिजनों के सहयोग से प्राप्ति का हर्ष होगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
कन्या :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल आठवां पीड़ाकारक व कष्टप्रद बना रहेगा। मित्रों व परिजनों के साथ अकारण विवाद होने से मानसिक उद्विग्नता बनी रहेगी। मनोबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित है।
तुला :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। घरेलू विडम्बनाओं का अंत हो जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। प्रेम बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। संतान संबंधित कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
धनु :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल पांचवां प्रतिष्ठाप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से लम्बित महत्वपूर्ण प्रकरणों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग सुखद रहेगा।
मकर :– आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल चौथा कष्टप्रद व कलुषित बना रहेगा। मानसिक उद्विग्नता के कारण बनते कामों में रूकावट होना संभव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इष्टबल रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा
कुंभ :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे महत्वपूर्ण कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
मीन :- आज का दिन आनंदप्रद है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा अनुकूल व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे घरेलू महत्वपूर्ण कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति होगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।