(आज वृश्चिक का चन्द्र है)
मेष :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल में आठवां कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। पारिवारिक कलुषित वातावरण से विवाद भय तथा समाज में निंदा, अनादर व अपयश संभव है। मनोबल बनाये रखें। यात्रा योग स्थगित रखना उचित रहेगा।
वृषभ :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। घरेलू विडम्बनाओं का अंत हो जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। पारिवारिक प्रेम बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। उलझे कोर्ट के कामों में अपनों के सहयोग से मनोनुकूल सफलता प्राप्ति होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
कर्क :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल पांचवां प्रतिष्ठाप्रद व हितकर बना रहेगा। पारिवारिक प्रगाढ़ प्रेम बना रहने से लम्बे समय से उलझे कामों में सफलता प्राप्ति होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
सिंह :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर मेंं चन्द्रबल चौथा कष्टप्रद व कलुषित बना रहने से मानसिक तनाव बना रहेगा। बनते कामों में रूकावट होना संभव रहेगा। समय व स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
कन्या :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। लम्बे समय से सोचे कामों में अपनों के सहयोग से मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
तुला :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। अपनों के सहयोग से व्यापार लाभ मनोनुकूल प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे काम बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। लम्बे समय से बिगड़े पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
धनु :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। समय व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रपंच व प्रलोभन से दूर रहना ही हितकर बना रहेगा। इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग हितकर टालना उचित रहेगा।
मकर :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। प्रशासनिक कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। विकास के काम होंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
कुंभ :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल दसवां अनपेक्षित लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। सामान्य परिश्रम करने पर घर बैठे मनोनुकूल लाभ प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
मीन :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल नवमा सुखद व लक्ष्मीप्रद बना रहेगा। गया पैसा मित्रों के सहयोग से प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। विकास के स्थायी काम होंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।