श्रावण शुक्ला 7 गुरूवार संवत 2079 शाके 1944 दिनांक 4-8-2022 दैनिक ग्रह गोचर से राशिवार फलादेश।
(आज तुला का चन्द्र है)
मेष :- आज का दिन प्रगतिप्रद है। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। पारिवारिक उलझे कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। प्रेम बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
वृषभ :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। अपनों का सहयोग रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल पांचवां प्रतिष्ठाप्रद व हितकर बना रहेगा। प्रशासनिक कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। स्थायी कामों में रूचि बनी रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
कर्क :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल चौथा पीड़ाकारक व कलुषित बना रहेगा। प्रपंच व प्रलोभन से बने बनाये कामों में रूकावट होना संभव रहेगा। समय व स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
सिंह :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। पारिवारिक मेलजोल बना रहने से लम्बे समय से रूके कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
कन्या :- आज का दिन हितकर है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। अपनों के सहयोग से व्यापार लाभ मनोनुकूल प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे काम समय पर बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
तुला :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से सोचे कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। पारिवारिक प्रगाढ़ प्रेम बना रहेगा। मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। समय व स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। प्रपंच व प्रलोभन से दूर रहना ही हितकर बना रहेगा। वाणी पर संयम व इष्टबल रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
धनु :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे प्रशासनिक कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। नवीन काम होंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
मकर :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल दसवां अनपेक्षित लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। किसी व्यक्ति विशेष से लाभप्रद सम्पर्क बना रहेगा। व्यापार लाभ मनोनुकूल निश्चित होगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
कुंभ :- आज का दिन हर्षवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल नवमा लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से उलझी रकम अपनों के सहयोग से प्राप्ति का हर्ष होगा। विकास के स्थायी काम होंगे। मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
मीन :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल आठवां कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। प्रपंच व प्रलोभन से पारिवारिक कलुषित वातावरण से विवाद भय तथा समाज में निंदा, अनादर व अपयश होना संभव है। इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग स्थगित रखना उचित रहेगा।