(आज मेष का चन्द्र है)
मेष :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। मित्रों तथा परिजनों का पूर्ण सहयोग बना रहने से रूके कामों में सफलता प्राप्ति होगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
वृषभ :- आज का दिन सामान्यहै। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। पारिवारिक कलुषित वातावरण से विवाद भय बना रहना संभव रहेगा। सोचे कामों में विलम्ब होगा। इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। पारिवारिक व प्रशासनिक महत्वपूर्ण कामों में मनोनकूल सफलता प्राप्ति होगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
कर्क :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल दसवां अनपेक्षित लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। मित्रों के सहयोग से व्यापार लाभ मनोनुकूल प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
सिंह :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल नवमा लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से उलझी रकम अपनों के सहयोग से प्राप्ति का हर्ष होगा। रूके काम बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
कन्या :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल आठवां कष्टप्रद व कलुषित बना रहेगा। प्रपंच व प्रलोभन से पारिवारिक कलुषित वातावरण से विवाद होना संभव रहेगा। मनोबल बनाये रखें। यात्रा योग स्थगित रखना उचित रहेगा।
तुला :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। घरेलू विडम्बनाओं का सरलता से अंत हो जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। प्रेम बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रतिष्ठाप्रद व हितकर बना रहेगा। प्रशासनिक कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
धनु :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल पांचवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे पारिवारिक कामों में अपनों के सहयोग से सफलता प्राप्ति होगी। समाज मेें प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
मकर :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल चौथा पीड़ाकारक व कष्टप्रद बना रहेगा। समय व स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। प्रपंच व प्रलोभन से विवाद होना संभव रहेगा। वाणी पर संयम व इष्टबल रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
कुंभ :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। लम्बे समय से सोचे कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
मीन :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा अनुकूल व लाभप्रद बना रहेगा। सामान्य परिश्रम करने पर घर बैठे मनोनुकूल लाभ प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।