(आज कुंभ का चन्द्र है)
मेष :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से प्रशासनिक कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति होगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
वृषभ :- आज का दिन उमंगभराहै। गोचर में चन्द्रबल दसवां लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। सामान्य परिश्रम करने पर घर बैठे मनोनुकूल लाभ प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे काम बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन हर्षवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल नवमा लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से गया पैसा अपनों के सहयोग से प्राप्ति का हर्ष होगा। विकास के काम होंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
कर्क :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल आठवां कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। प्रपंच व प्रलोभन से पारिवारिक कलुषित वातावरण बना रहना संभव है। वाणी पर संयम व इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग स्थगित रखें।
सिंह :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। पारिवारिक विवादों का सरलता से समाधान हो जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
कन्या :- आज का दिन प्रगतिप्रद है। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रतिष्ठाप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे कोर्ट के कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। समाज में प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
तुला :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल पांचवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। पारिवारिक प्रगाढ़ प्रेम यथावत बना रहेगा। बिगड़े कामों में सफलता प्राप्ति होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल चौथा पीड़ाकारक व कलुषित बना रहेगा। प्रशासनिक कामों में उलझनें बनी रहने से मानसिक तनाव बना रहेगा। समय व स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
धनु :- आज का दिन प्रगतिप्रद है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा हितकर व सुखद बना रहेगा। मित्रों तथा परिजनों के सहयोग से रूके कामों में सफलता प्राप्ति होगी। सोचे काम यथा समय बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
मकर :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। पारिवारिक सुख सुविधा यथावत बनी रहेगी। सोचे कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति होगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
कुंभ :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। लम्बे समय से बिगड़े कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
मीन :- आज का दिन सामान्य है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रतिकूल बना रहने से मन उद्विग्न बना रहेगा। दैनिक कामों में अरूचि बनी रहेगी। समय का ध्यान रखें। आत्मबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।