आषाढ़ कृष्णा 13 रविवार संवत 2079 शाके 1944 दिनांक 26-6-2022 दैनिक ग्रह गोचर से राशिवार फलादेश।
(आज वृषभ का चन्द्र है)
मेष :- आज का दिन प्रगतिप्रद वर्धक है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा अनुकूल व लाभप्रद बना रहेगा। अपने के सहयोग से व्यापार लाभ मनोनुकूल प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर रहेगा।
वृषभ :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का सुखद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से बिगड़े कामों में अपनों के सहयोग से मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। पारिवारिक प्रेम बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। प्रशासनिक कामों में संघर्ष बना रहने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। दैनिक कामों में अरूचि बनी रहेगी। समय का ध्यान रखे। इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना ठीक है।
कर्क :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से सोचे कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। विकास के कामों में अभिरूचि बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर रहेगा।
सिंह :- आज का दिन आनंदप्रद है। गोचर में चन्द्रबल दसवां अनपेक्षित लाभ प्राप्ति का सूचक बना रहेगा। परिजनों के सहयोग से कारोबार तथा व्यापार लाभ मनोनुकूल प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
कन्या :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल नवमा अनपेक्षित लक्ष्मीप्रद बना रहेगा। लम्बे समय से रूका पैसा परिजनों के सहयोग से प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। नवीन काम होंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
तुला :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल आठवां कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। घरेलु विडम्बनाओं से मानसिक तनाव बना रहेगा। सोचे कामों में विलम्ब होना संभव बना रहेगा। आत्मबल व इष्टबल बनाये रखे। यात्रा योग स्थगित रखें।
वृश्चिक :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से रूके कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
धनु :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रगतिप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से लम्बित महत्वपूर्ण मामलों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
मकर :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल पांचवां प्रगतिप्रद व सुखद बना रहेगा। पारिवारिक उलझे कामों में अपनो के सहयोग से सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
कुंभ :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल चौथा पीड़ाकारक व कष्टप्रद बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रतिकूल बना रहने से मानसिक तनाव बना रहेगा। दैनिक कामों में अरूचि बनी रहेगी। आत्मबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना ठीक है।
मीन :- आज का दिन प्रगतिप्रद है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा सुखद व हितकर बना रहेगा। पारिवारिक कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। बिगड़े काम यथा समय बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर रहेगा।