(आज धनु का चन्द्र है)
मेष :- आज का दिन हर्षवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल नवमा लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से उलझी रकम अपनों के सहयोग से प्राप्ति का हर्ष होगा। सोचे काम बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
वृषभ :- आज का दिन प्रतिकूलहै। गोचर में चन्द्रबल आठवां कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। प्रपंच व प्रलोभन से पारिवारिक कलुषित वातावरण से समाज में निंदा, अनादर व अपयश संभव है। यात्रा योग स्थगित रखना उचित रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। घरेलू विडम्बनाओं का अंत हो जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। प्रेम यथावत बना रहेगा। सोचे काम बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
कर्क :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। कोर्ट व कचहरी के उलझे कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। अपनों का सहयोग रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
सिंह :- आज का दिन आनंदप्रद है। गोचर में चन्द्रबल पांचवां प्रतिष्ठाप्रद व हितकर बना रहेगा। प्रशासनिक कामों में सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। विकास के काम होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
कन्या :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल चौथा कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रतिकूल बना रहने से मानसिक उद्विग्नता बनी रहेगी। बनते कामों में रूकावट होना संभव रहेगा। आत्मबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
तुला :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। पारिवारिक महत्वपूर्ण कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे काम बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। परिजनों व मित्रों के सहयोग से कारोबार व व्यापार लाभ मनोनुकूल निश्चित होगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
धनु :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। पारिवारिक सुख सुविधा यथावत बनी रहेगी। लम्बे समय से बिगड़े व्यवहार में मिठास बनी रहेगी। मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
मकर :- आज का दिन सामान्य है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। अकारण पारिवारिक कलुषित वातावरण से विवाद भय संभव रहेगा। वाणी पर संयम रखें। समय व स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
कुंभ :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। प्रशासनिक कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे काम समय पर बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
मीन :- आज का दिन आनंदप्रद है। गोचर में चन्द्रबल दसवां अनपेक्षित लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। सामान्य परिश्रम करने पर अनपेक्षित व्यापार लाभ प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।