(आज वृश्चिक का चन्द्र है)
मेष :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल आठवां कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। समय व स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। प्रपंच से पारिवारिक विवाद होना संभव रहेगा। वाणी पर संयम व इष्टबल रखें। यात्रा योग स्थगित रखें।
वृषभ :- आज का दिन उमंगभराहै। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। घरेलू समस्याओं का सरलता से समाधान हो जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। प्रेम बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन प्रगतिप्रद है। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रतिष्ठाप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से लम्बित महत्वपूर्ण मामलों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
कर्क :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल पांचवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। कोर्ट व कचहरी के महत्वपूर्ण मामलों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
सिंह :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल चौथा पीड़ाकारक व कलुषित बना रहेगा। प्रशासनिक कामों में संघर्ष बना रहने से मानसिक उद्विग्नता बनी रहेगी। सोचे कामों में विलम्ब होगा। आत्मबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
कन्या :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। पारिवारिक उलझे कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। नवीन काम होंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
तुला :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। सामान्य परिश्रम करने पर घर बैठे मनोनुकूल आर्थिक लाभ प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन आनंदप्रद है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। संतान संबंधित महत्वपूर्ण कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
धनु :- आज का दिन सामान्य है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां प्रतिकूल बना रहने से मन उद्विग्न बना रहेगा। दैनिक कामों में अरूचि बनी रहेगी। बनते कामों में रूकावट होगी। इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
मकर :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। पारिवारिक व प्रशासनिक कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति होगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
कुंभ :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल दसवां अनपेक्षित लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। किसी व्यक्ति विशेष से लाभप्रद सम्पर्क बना रहेगा। व्यापार लाभ होगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
मीन :- आज का दिन हर्षवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल नवमा अनपेक्षित लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से उलझी रकम अपनों के सहयोग से प्राप्ति का हर्ष होगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।