माघ कृष्णा 2 गुरूवार संवत 2078 शाके 1943 दिनांक 20-1-2022 दैनिक ग्रह गोचर से राशिवार फलादेश।
(आज सिंह का चन्द्र है)
मेष :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल पांचवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे कचहरी के महत्वपूर्ण कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
वृषभ :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल चौथा कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रतिकूल बना रहने से मानसिक उद्विग्नता बनी रहेगी। सोचे कामों में विलम्ब होना संभव रहेगा। समय का ध्यान रखें। आत्मबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग बना रहने से लम्बे समय से उलझे कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
कर्क :- आज का दिन आनंदप्रद है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। मित्रों के सहयोग से लम्बे समय से गया पैसा प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। विकास के कामों में अभिरूचि बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
सिंह :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। लम्बे समय से बिगड़े व्यवहार में मिठास बना रहेगा। पारिवारिक प्रगाढ़ प्रेम यथावत बना रहेगा। सोचे काम बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
कन्या :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। समय व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मित्रों व परिजनों के साथ मनमुटाव होने से विवाद भय बना रहना संभव रहेगा। वाणी पर संयम व इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
तुला :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे पारिवारिक व प्रशासनिक महत्वपूर्ण कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल दसवां अनपेक्षित लाभ प्राप्ति का सूचक बना रहेगा। कारोबार व व्यापार के संबंध में किसी व्यक्ति विशेष से लाभप्रद सम्पर्क बना रहेगा। व्यापार लाभ होगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
धनु :- आज का दिन हर्षवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल नवमा लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से गया पैसा अपनों के सहयोग से प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। विकास के स्थायी कामों में अभिरूचि बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
मकर :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल आठवां कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। प्रपंच व प्रलोभन से पारिवारिक कलुषित वातावरण से विवाद भय तथा समाज में निंदा, अनादर व अपयश संभव रहेगा। वाणी पर संयम व मनोबल बनाये रखें। यात्रा योग स्थगित रखें।
कुंभ :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर मेंं चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। पारिवारिक क्लेश का अपनों के सहयोग से सरलता से समाधान हो जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
मीन :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रतिष्ठाप्रद व हितकर बना रहेगा। महत्वपूर्ण कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। संतान सुख यथावत बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।