मार्गशीर्ष शुक्ला पूर्णिमा रविवार संवत 2078 शाके 1943 दिनांक 19-12-2021 दैनिक ग्रह गोचर से राशिवार फलादेश।
(आज मिथुन का चन्द्र है)
मेष :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से बिगड़े कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे काम समय पर बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
वृषभ :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा रूके कामों में सफलता प्राप्ति का सूचक बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। वैभव वृद्धि होगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन आनंदप्रद है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। प्रशासनिक कामों में अपनों के सहयोग से सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे काम समय पर बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
कर्क :- आज का दिन सामान्य है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। प्रपंच व प्रलोभन से बने बनाये कामों में रूकावट होना संभव रहेगा। वाणी पर संयम रखें। समय व स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
सिंह :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे प्रशासनिक कामों में अपनों के सहयोग से सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
कन्या :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल दसवां अनपेक्षित लाभ प्राप्ति का सूचक बना रहेगा। कारोबार व व्यापार के संबंध में किसी व्यक्ति विशेष से लाभप्रद सम्पर्क बना रहेगा। सोचे काम बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
तुला :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल नवमा लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से उलझी रकम अपनों के सहयोग से प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। स्थायी विकास के कामों में रूचि रहेगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल आठवां कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। प्रपंच व प्रलोभन से पारिवारिक कलुषित वातावरण से विवाद भय तथा समाज में निंदा, अनादर व अपयश बना रहना संभव रहेगा। मनोबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित बना रहेगा।
धनु :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। घरेलू विडम्बनाओं का अंत हो जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। पारिवारिक प्रगाढ़ प्रेम यथावत बना रहेगा। सोचे कामों में सफलता प्राप्त होगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
मकर :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। कोर्ट के कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। अपनों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
कुंभ :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर मेंं चन्द्रबल पांचवां प्रतिष्ठाप्रद व हितकर बना रहेगा। पारिवारिक उलझे कामों में अपनों के सहयोग से अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
मीन :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल चौथा कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। स्वास्थ्य नरम बना रहने से मानसिक उद्विग्नता बनी रहेगी। दैनिक कामों में अरूचि बनी रहेगी। वाणी पर संयम व आत्मबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।