(आज तुला का चन्द्र है)
मेष :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। घरेलू विडम्बनाओं का सरलता से अंत हो जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
वृषभ :- आज का दिन उमंगभराहै। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रतिष्ठाप्रद व हितकर बना रहेगा। पारिवारिक प्रगाढ़ प्रेम बना रहने से रूके कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल पांचवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से बिगड़े कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे काम समय पर बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
कर्क :- आज का दिन सामान्य है। गोचर में चन्द्रबल चौथा प्रतिकूल बना रहेगा। मानसिक उद्विग्नता के कारण दैनिक कामों में अरूचि बनी रहेगी। प्रपंच से विवाद होना संभव रहेगा। इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
सिंह :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। पारिवारिक उलझे कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
कन्या :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा प्रगतिप्रद व सुखद बना रहेगा। उलझे प्रशासनिक कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। विकास के स्थायी काम होंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
तुला :- आज का दिन आनंदप्रद है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। लम्बे समय से बिगड़े पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पारिवारिक प्रगाढ़ प्रेम बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन सामान्य है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। समय व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रपंच से पारिवारिक कलुषित वातावरण बना रहेगा। वाणी पर संयम व इष्टबल रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
धनु :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे महत्वपूर्ण कामों में अपनों के सहयोग से सफलता प्राप्ति होगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
मकर :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल दसवां सुखद व लाभप्रद बना रहेगा। सामान्य परिश्रम करने पर घर बैठे मनोनुकूल लाभ प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
कुंभ :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल नवमा लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से गया पैसा मित्रों के सहयोग से प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। नवीन काम होंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
मीन :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल आठवां कष्टप्रद व कलुषित बना रहेगा। मित्रों तथा परिजनों के साथ अकारण मनमुटाव बना रहने से मानसिक तनाव बना रहेगा। आत्मबल बनाये रखें। यात्रा योग स्थगित रखना उचित रहेगा।