(आज कन्या का चन्द्र है)
मेष :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर मेें चन्द्रबल छठा प्रतिष्ठाप्रद व हितकर बना रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
वृषभ :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल पांचवां प्रगतिप्रद व सुखद बना रहेगा। पारिवारिक मांगलिक कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। स्थायी काम होंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल चौथा पीड़ाकारक व कलुषित बना रहेगा। परिजनों के साथ मतभेद बना रहने से मन उद्विग्न बना रहेगा। समय व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
कर्क :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। परिजनों व मित्रों का पूर्ण सहयोग बना रहने से लम्बे समय से बिगड़े कामों में सफलता प्राप्ति होगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
सिंह :- आज का दिन हर्षवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। अपनों के सहयोग से घर बैठे मनोनुकूल लाभ प्राप्ति का हर्ष होगा। सोचे काम समय पर बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
कन्या :- आज का दिन आनंदप्रद है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से रूके कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। नवीन स्थायी काम होंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
तुला :- आज का दिन सामान्य है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। समय व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रपंच व प्रलोभन से पारिवारिक कलुषित वातावरण संभव रहेगा। सोचे कामों में विलम्ब होगा। इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन प्रगतिप्रद है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे महत्वपूर्ण कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे काम होंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
धनु :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल दसवां अनपेक्षित लाभ प्राप्ति का सूचक बना रहेगा। अपनों के सहयोग से व्यापार लाभ मनोनुकूल प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
मकर :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल नवमा लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से गया पैसा अपनों के सहयोग से प्राप्ति का हर्ष होगा। नवीन स्थायी काम होंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
कुंभ :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल आठवां पीड़ाकारक व कष्टप्रद बना रहेगा। मानसिक उद्विग्नता के कारण दैनिक कामों में अरूचि बनी रहेगी। सोचे कामों में विलम्ब होगा। आत्मबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
मीन :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। पारिवारिक क्लेश का सरलता से समाधान हो जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। सोचे काम बनेंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।