(आज मकर का चन्द्र है)(विजयादशमी दशहरा)
मेष :- आज का दिन प्रगतिप्रद है। गोचर में चन्द्रबल दसवां लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। पारिवारिक मेल जोल मान बना रहेगा। व्यापार लाभ मनोनकुकूल निश्चित होगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
वृषभ:- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल नवमा सुखद व लक्ष्मीप्रद बना रहेगा। सामान्य परिश्रम करने पर घर बैठे आर्थिक लाभ प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। विकास के काम होंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल आठवां पीड़ाकारक व कलुषित बना रहेगा। प्रपंच से से परिजनों के साथ विवाद होना संभव बना रहेगा। बनते कामों में रूकावट होना संभव रहेगा। इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग स्थगित रखें।
कर्क :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। घरेलू उलझनों का सरलता से समाधान हो जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। पारिवारिक प्रेम बना रहेगा। समाज में मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
सिंह :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रतिष्ठाप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से रूके कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। स्थायी नवीन काम होंगे। मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल रहेगा।
कन्या :- आज का दिन हितकर है। गोचर में चन्द्रबल पांचवां शांतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से बिगड़े कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे काम समय पर बनेंगे। प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग सुखद रहेगा।
तुला :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल चौथा कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं से मानसिक अंशाति बनी रहेगी। समय व स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित है।
वृश्चिक :- आज का दिन आनंदप्रद है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा हितकर व सुखद बना रहेगा। पारिवारिक कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। स्थायी विकास के कामों में अभिरूचि बनी रहेगी। समाज में मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर रहेगा।
धनु :- आज का दिन अभिषप्रद है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। सामान्य परिश्रम करने पर घर बैठे मनोनुकूल लाभ प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे काम समय पर बनेंगे। मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
मकर :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। पारिवारिक मांगलिक कामों में सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। रूके काम यथा समय सरलता से बनेंगे। मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
कुंभ :- आज का दिन प्रतिकुल है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। स्वास्थ्य नरम बना रहने से मन उद्विग्न बना रहेगा। अपनों के साथ अकारण विवाद होना संभव रहेगा। वाणी पर संयम व इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना ठीक है।
मीन :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व सुखद बना रहेगा। कोर्ट व कचहरी के अनपेक्षित कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।