(आज तुला का चन्द्र है) (रूप चतुर्दशी) (दीपावली)
मेष :- आज का दिन प्रगतिप्रद है। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। घरेलू विडम्बनाओं का सरलता से अंत हो जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। पारिवारिक प्रेम बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
वृषभ :- आज का दिन उमंगभराहै। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। अपनों का सहयोग रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल पांचवा प्रतिष्ठाप्रद व हितकर बना रहेगा। पारिवारिक कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। स्थायी वैभव में वृद्धि होगी। समाज में प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
कर्क :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल चौथा पीड़ाकारक व कलुषित बना रहेगा। प्रपंच व प्रलोभन से बने बनाये कामों में रूकावट होना संभव रहेगा। समय व स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
सिंह :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। पारिवारिक मेलजोल बना रहने से लम्बे समय से रूके कामों में सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
कन्या :- आज का दिन हितकर है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। अपनों के सहयोग से व्यापार लाभ मनोनुकूल प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। विकास के काम होंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
तुला :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। लम्बे समय से सोचे कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। समय व स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। प्रपंच व प्रलोभन से दूर रहना ही उचित रहेगा। सोचे कामों में विलम्ब होगा। आत्मबल रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
धनु :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। पारिवारिक व प्रशासनिक कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
मकर :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल दसवां अनपेक्षित लाभप्रद बना रहेगा। किसी व्यक्ति विशेष से लाभप्रद सम्पर्क बना रहेगा। व्यापार लाभ निश्चित होगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा
कुंभ :- आज का दिन हर्षवर्धकहै। गोचर में चन्द्रबल नवमा लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से उलझी रकम अपनों के सहयोग से प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
मीन :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल आठवां कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। प्रपंच व प्रलोभन से पारिवारिक कलुषित वातावरण से विवाद भय तथा समाज में निंदा, अनादर व अपयश संभव बना रहेगा। यात्रा योग स्थगित रखना उचित रहेगा।