(आज मिथुन का चन्द्र है) (नवमी श्राद्ध)
मेष :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा सुखद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से बिगड़े कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
वृषभ :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा रूके कामों में सफलता प्राप्ति का सूचक बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति होगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। प्रशासनिक कामों में अपनों के सहयोग से मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
कर्क :- आज का दिन सामान्य है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। प्रपंच व प्रलोभन से बने बनाये कामों में रूकावट होना संभव रहेगा। वाणी पर संयम बनाये रखें। समय व स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
सिंह :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे पारिवारिक व प्रशासनिक कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
कन्या :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल दसवां अनपेक्षित लाभ प्राप्ति का सूचक बना रहेगा। कारोबार के संबंध में किसी व्यक्ति विशेष से लाभप्रद सम्पर्क बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग आनंदप्रद बना रहेगा।
तुला :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल नवमा लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से उलझी रकम अपनों के सहयोग से प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल आठवां कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। प्रपंच व प्रलोभन से पारिवारिक विवाद भय तथा समाज में निंदा, अनादर व अपयश संभव रहेगा। मनोबल रखें। यात्रा योग स्थगित रखें।
धनु :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। घरेलू विडम्बनाओं का अंत हो जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
मकर :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रगतिप्रद व सुखद बना रहेगा। कोर्ट व कचहरी के महत्वपूर्ण कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
कुंभ :- आज का दिन उत्साहवर्धकहै। गोचर में चन्द्रबल पांचवां प्रतिष्ठाप्रद व हितकर बना रहेगा। पारिवारिक उलझे कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
मीन :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल चौथा कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रतिकूल बना रहने से मानसिक उद्विग्नता बनी रहेगी। सोचे कामों में विलम्ब होगा। आत्मबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित है।