पौष शुक्ला 8 सोमवार संवत 2078 शाके 1943 दिनांक 10-1-2022 दैनिक ग्रह गोचर से राशिवार फलादेश।
(आज मेष का चन्द्र है)
मेष :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल जन्म का हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। परिजनों व मित्रों का पूर्ण सहयोग बना रहने से लम्बे समय से रूके कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
वृषभ :- आज का दिन सामान्य है। गोचर में चन्द्रबल बारहवां ठंडा मीठा बना रहेगा। पारिवारिक कलुषित वातावरण से मन खिन्न बना रहेगा। दैनिक कामों में अरूचि बनी रहेगी। सोचे कामों में विलम्ब होना संभव रहेगा। वाणी पर संयम व इष्टबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन उत्साहवर्धक है। गोचर में चन्द्रबल ग्यारहवां प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। प्रशासनिक उलझे कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। संतान सुख यथावत बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
कर्क :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल दसवां अनपेक्षित लाभप्रद व सुखद बना रहेगा। सामान्य परिश्रम करने पर घर बैठे मनोनुकूल लाभ प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। स्थायी विकास के कामों में अभिरूचि बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
सिंह :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल नवमा अनपेक्षित लक्ष्मीप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से गया पैसा परिजनों के सहयोग से प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। लम्बे समय से सोचे कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
कन्या :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल आठवां कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। प्रपंच व प्रलोभन से पारिवारिक कलुषित वातावरण से विवाद भय तथा समाज में निंदा, अनादर व अपयश बना रहना संभव रहेगा। वाणी पर संयम व मनोबल बनाये रखें। यात्रा योग स्थगित रखना उचित रहेगा।
तुला :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल सातवां शांतिप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे पारिवारिक कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। विकास के स्थायी कामों में अभिरूचि बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन उमंगभरा है। गोचर में चन्द्रबल छठा प्रगतिप्रद व हितकर बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे महत्वपूर्ण कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। स्थायी कामों में रूचि बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।
धनु :- आज का दिन अभिष्टप्रद है। गोचर में चन्द्रबल पांचवां प्रतिष्ठाप्रद व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे कोर्ट व कचहरी के कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। सोचे कामों में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। समाज में प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यात्रा योग सुखद बना रहेगा।
मकर :- आज का दिन प्रतिकूल है। गोचर में चन्द्रबल चौथा कलुषित व कष्टप्रद बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रतिकूल बना रहने से मन उद्विग्न बना रहेगा। समय व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सोचे कामों में विलम्ब होगा। आत्मबल बनाये रखें। यात्रा योग टालना उचित रहेगा।
कुंभ :- आज का दिन सुखद है। गोचर में चन्द्रबल तीसरा हितकर व प्रगतिप्रद बना रहेगा। लम्बे समय से उलझे कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। पारिवारिक सुख सुविधा यथावत बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग हितकर बना रहेगा।
मीन :- आज का दिन आनंदप्रद है। गोचर में चन्द्रबल दूसरा अनुकूल व सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से रूके कामों में अनपेक्षित सफलता प्राप्ति का सुयोग बना रहेगा। स्थायी वैभव में अभिवृद्धि का सुयोग बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। यात्रा योग अनुकूल बना रहेगा।