कांग्रेस देश भर में निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा, जून से जिलेवार जनजागरण अभियान
नगर संवाददाता . उदयपुर। लेकसिटी में चले कांगे्रस के नव सकंल्प चिंतन शिविर के आखिरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा कि हम वापसी करेंर्ग। साथ ही यह भी कहा कि पार्टी देश में भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी और देश के सभी जिलों मेें जन-जागरण चलाया जाएग। अपने उद्बोधन के दौरान सोनिया गांधी कहा कि कांग्रेस गांधी जयंती से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत करने जा रही है। 2 अक्टूबर से यह यात्रा शुरू होगी। सभी युवा इस यात्रा में शामिल होंगे। सीनियर नेता सहयोग करेंगे। यह यात्रा देश में सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने के लिए होगी। उन्होंने कहा कि उदयपुर नव संकल्प से नई एनर्जी मिली है। हम वापसी करेंगे। सोनिया ने कहा दूसरे फेज में जिला लेवल पर जनजागरण अभियान शुरू होगा। यह 15 जून से शुरू होगा। सभी जिलों में यह यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि नव संकल्प में लिए गए फैसलों को लागू किया जाएगा। 2024 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में नव संकल्प के फैसले लागू होंगे। उदयपुर में लिए गए फैसलों को लोकसभा चुनाव से ही लागू किया जाएगा। कांग्रेस वर्किंग समिति का एडवाइजरी गु्रप बनेगा जो समय-समय पर बैठकें करके सुझाव देगा।