मुंबई (कार्यालय संवाददाता)। मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। सोमवार को पैसेंजर्स से भरी एयर इंडिया की फ्लाइट को पुशबैक देने वाले वाहन में अचानक आग लग गई। इसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। जिससे इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। साथ ही फ्लाइट को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह फ्लाइट मुंबई से जामनगर जाने वाली थी। लेकिन इस घटना के बाद विमान ने दोपहर 12.04 बजे उड़ान भरी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट एआईसी-647 जो मुंबई से जामनगर जाने वाली थी। इस विमान को पुशबैक देने वाले वाहन में अचानक आग लग गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय फ्लाइट में 85 यात्री सवार थे। हालांकि एयरपोर्ट पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।
दरसअसल पुशबैक व्हीकल फ्लाइट को धकेलने वाला एक वाहन होता है और इसे एयर इंडिया की फ्लाइट को पुशबैक करने के लिए लाया गया था लेकिन फ्लाइट के पास पहुंचते ही इसमें आग लग गई। हालांकि आग कैसे लगी इन कारणों का पता नहीं चल पाया है।