महावीर जन्म कल्याणक पर कत्लखाने बंद रखने का निवेदन

Pratahkal    04-Apr-2025
Total Views |
mumbai
मुंबई। भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर कत्लखाने और मांस बिक्री बंद रखने हेतु ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी के निर्देशन में पनवेल शाखा द्वारा पनवेल महानगरपालिका आयुक्त मंगेश चितले को निवेदन दिया गया। इस अवसर पर पनवेल आमदार प्रशांत ठाकुर की भी उपस्थिति रही। साथ ही फेडरेशन के पनवेल अध्यक्ष विनोद बाफना, मंत्री राकेश कांठेड़, उपाध्यक्ष मोतीलाल जैन, सहमंत्री संजय जैन, शिव देवड़ा, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुकड़ा, संरक्षक नितिन मुणोत, चतरलाल मेहता, रोशनलाल इंटोदिया, दिनेश चौधरी, उमेश कुमठ सहित पनवेल जैन संघ के सभी संप्रदायों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।