मुंबई। भारत जैन महामंडल की बैठक में 2624वें महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। संस्था के अध्यक्ष सीसी डाँगी ने बताया कि दिगम्बर जैन समाज, श्वेतांबर स्थानकवासी जैन समाज, श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन समाज और श्वेताम्बर तेरापंथी जैन समाज के प्रतिनिधित्व वाली भारत की सबसे पुरानी संस्था के तत्वाधान में 10 मार्च को दादर में आयोजित होने वाले समारोह को सफल बनाने विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। डाँगी ने बताया कि महामंडल इसी महावीर जयंती पर अपनी स्थापना के 125 वर्ष पूरे करने जा रहा है, जिससे संस्था से जुड़े हुए तमाम लोग दोगुने उत्साह के साथ आयोजन कामयाब बनाने भागीदारी निभा रहे हैं। कार्यक्रम में मुनि अमोघ कीर्ति मसा, मुनि अमर कीर्ति मसा, राष्ट्रसंत नम्रमुनि मसा, आचार्य नयपद्मसागर सूरीश्वर मसा, साध्वी विद्यावती द्वितीय एवं साध्वी वृंद का सान्निध्य रहेगा।
संयुक्त महामंत्री अनिल खिवेसरा के अनुसार, प्रमुख अतिथियों में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजित पवार, महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन व मंगल प्रभात लोढ़ा, सांसद मिलिंद देवड़ा, पूर्व राज्यसभा सदस्य विजय दर्डा अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
आयोजन को सफल बनाने संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मार्गदर्शक सुभाषचंद्र रूणवाल, चंपालाल वर्धन, रमेश धाकड़, आर. के. जैन, सुमतिलाल कर्नावट, के. जी. जैन, राकेश जैन, युवाध्यक्ष महेन्द्र पगारिया, महामंत्री सुरेन्द्र दस्सानी, संयुक्त महामंत्री अनिल खिवेसरा, कोषाध्यक्ष मनोहर पारख, महिला अध्यक्ष राजकुमारी बोहरा, परामर्शदाता राकेश आर मेहता, किशनलाल दुग्गड, धर्मचंद सुराणा, सुभाष ओसवाल, घनश्याम मोदी, पारस मोदी, मोतीलाल ओसवाल, सीबी छाजेड़, मदनलाल मुठलिया, ख्यालीलाल तातेड़, केवलचंद जैन, जवाहर शाह, सुखराज नाहर, संजय डांगी, प्रफुल्ल छाजेड़, शांतिलाल कवाड, रमेश मत्था, महिला शाखा की चंद्रा रूणवाल, गीता जैन, शोभा धारीवाल, कुमुद कच्छारा, संगीता कासलीवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप राठौड, राजेश जैन, महेन्द्र चोरडीया, प्रकाश बी. जैन, नरेंद्र तातेड, संदीप के. सी. जैन, विनोद दुग्गड, तरुण जैन, माणेक शाह, प्रकाश कानुंगो, शिखरचंद पहाड़िया, नरेंद्र मेहता, किशोर खाबीया, गणपत कोठारी, दिलीप नाबेडा, मदनलाल सांखला, जमनालाल हपावत, सुरेश पीचा, बी. सी. जैन, प्रवीण लुणावत, युगराज जैन, इंदरचंद भंसाली, राजेश वर्धन, पृथ्वीराज कोठारी, नरेंद्र हिरावत, बाबूलाल बाफना, नेमीचंद छाजेड, स्वरुप लोढा, सुरेश जैन, सिद्धराज लोढा, पारस गोलेछा, राष्ट्रीय मंत्री विकास कांकरीया, चंदुभाई फ्रेमवाला, रोशन बडाला, यशवंत जैन, विजय बी. ओसवाल, अनिल जैन, पंकज झामर, रमेश कुकडा, उत्तम जैन, प्रकाश कोठारी, जयंती परमार, अशोक नरशी चरला, प्रकाश सेठिया, महेन्द्र मेहता, रमणीक बक्षी, उत्तम शाह, भूपेश कोठारी, अमर बाफना, माणक पिचा, अशोक पारेख, गौतम मेहता, सुरेश आंचलीया, दिलीप ब्रह्मेचा, कुमार बोहरा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री प्रशांत झवेरी, सुरेश आंचलीया, संजय लोढा आदि जुटे हैं।