उदयपुर. नगर संवाददाता| भाजपा की ओर से शनिवार को पुलां स्थित एक वाटिका में होली खेह मिलन मनाया। इस श्रेह मिलन से एक गुट से जुड़े भाजपा नेताओं ने दूरी बनाए रखी। ये नेता इस सम्मेलन से दूरी बनाने के पीछे अपनी तबीयत खराब होने का कारण बता रहे है पर शहर में इस बात को लेकर चयां है कि घोषणाओं के बादर अभी भी नाराजगी का दौर जारी है।
शहर भाजपा का पुला स्थित एक निजी वाटिका में होली मिलन समारोह एवं फाग उत्सव का आयोजन किया गया। गजपाल सिंह के शहर भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कार्यक्रम का आयोजन होने पर उनकी ओर से सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था और अभी तक मण्डल और जिले की कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हुई है और इस उम्मीद में कि उन्हें भी इस कार्यकारिणी में मौका मिलेगा तो जितनी संख्या भाजपा नेताओं ने इस खेह मिलन में नहीं सोची थी उससे भी ज्यादा पहुँच गई। इस सम्मेलन में शहर विधायक ताराचंद जैन कुछ देर के लिए पहुंचे और मात्र 15-20 मिनट ही रूके और अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर चलते बने। इस कार्यक्रम में शहर भाजपा की ओर से जिन जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया था वे सभी पहुंचे, पर पुरानी टीम के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस सम्मेलन से दूरी बनाएं रखी। पुरानी टीम इस खेह मिलने से दूरी बनाकर स्नेह मिलन में कितनी भीड़ आई है इस पर नजर रखी रही थी। कार्यक्रम से दूरी बनाने वाले नेताओं ने अपनी तबीयत का बहाना चनाया था क्षेह मिलन में नहीं आने के पीछे नियुक्तियों का कारण बनाया जा रहा है।
गैर नृत्य का उठाया लुत्फ
इस कार्यक्रम उत्सव में सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। शहर भाजपा के सभी मंडलों के वरिष्ठ जनों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने इस स्नेह मिलन कार्यक्रम का आनंद लिया। एक तरफ गेर नृत्य चल पर ग्रामीण परिवेश के कार्यकर्ता पारंपरिक रूप से नृत्य कर रहे थे। वहीं मंच पर जगदीश चौक से भगवान जगदीश मंदिर की फाग गाने वाली टोली ने होली के भजनों गीतों और बंग
पर नृत्य के साथ बहुत ही शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत की जिससे संपूर्ण वातावरण होलीमय हो गया। राजस्थानी लोकगीतों और लोक नृत्य ने भी इस कार्यक्रम में समा बांध दिया। यहां पर कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने आंनद लिया।
ये नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, राज्यसभा सांसद चुनीलाल गरासिया, चित्तौड़ सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी. उदयपुर सांसद डॉ मनालाल रावत, पूर्व सांसद अर्जुनलाल मीणा, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, शहर विधायक ताराचंद जैनन्, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, मावली विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, न्याय मित्र एवं स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक के के गुमा, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व देहात अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, पूर्व कुलपति डॉ उमाशंकर शर्मा, पूर्व महापौर जीएस टांक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सुभाष चौराहे पर होली में नहीं गए नेता
इससे पहले सुभाष चौराहे पर भी होली दहन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सहित कई नेताओं को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम से भाजपा के कई नेताओं ने दूरी बनाए रखी। कार्यक्रम के लिए बनाए गए बैनर और होडिंग में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के फोटो नदारद थे और वहां पर वर्तमान मण्डल अध्यक्ष ने भी दूरी बनाएं रखी। हालांकि ये कार्यक्रम में नहीं जाने के पीछे अपनी तबीयत खराब होना बता रहे है।