Tuesday, 18 March, 2025

अम्बेश गुरू और सौभाग्य मुनि ने धर्म की अलख जगाई : महेंद्र ऋषि

Pratahkal    17-Mar-2025
Total Views | 6
mumbai
 
मुम्बई। मिरा रोड़ में मेवाड़ संघ मुंबई द्वारा आयोजित दीक्षा महोत्सव के पहले दिन गुरू अम्बेश का दीक्षा शताब्दी महोत्सव, महामंत्री सौभाग्य मुनि मसा का हिरक दीक्षा महोत्सव एवं महासती प्रेमवती मसा के जन्म शताब्दी महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रमण संघीय युवाचार्य महेंद्र ऋषि मसा ने महापुरुषों की भक्ति, त्याग और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ये महापुरुष बेमिसाल संत रत्न थे, जिन्होंने अपने जीवन को धर्म और मानवता की सेवा में समर्पित किया और भक्तों को एकता के सूत्र में बांधते हुए धर्म की अलख जगाई और समाज को दिशा देने का कार्य किया। गुरू अम्बेश ने धर्म, शिक्षा और मानवता की प्रगति के लिए असीम योगदान दिया, साथ ही आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया और समाज में नैतिकता और एकता की जड़ें मजबूत कीं। युवाचार्य ने सभी भक्तों से आह्वान किया कि वे गुरुओं के मार्ग पर चलकर धर्म और समाज की सेवा करें। प्रवर्तक प्रकाश मुनि ने कहा कि श्रमण संघ के गौरव को बढ़ाने वाले लोकनायक महापुरुष रहे। उन्होंने समाज को धर्म, सत्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। महाराष्ट्र प्रवर्तिनी प्रतिभा ने कहा कि गुरूओं का उपकार ऋण कभी नहीं उतारा जा सकता है। महापुरुषों के त्याग और उपकार हमें धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
 
mumbai
सभा में अजरामर संप्रदाय के डॉ. निरंजन मुनि, महासती चंदनबाला, उप प्रवर्तिनी सुमनप्रभा, उपप्रवर्तिनी चंदनबाला, उपप्रवर्तिनी दिव्यज्योति, महासती अर्चना, साध्वी कमलेश, साध्वी विनयप्रभा, विदुषी सुयशा, कोटा संप्रदाय की साध्वी वंदना आदि के साथ 65 साधु साध्वियों का सानिध्य रहा। युवाचार्य ने नेमीचंद धाकड़, नरेश लोढ़ा, जयंती लाल कुकड़ा, सुनिल ढिलीवाल द्वारा इंदौर साधू सम्मेलन की गई सेवा के लिए साधुवाद दिया। मेवाड़ संघ के संरक्षक चतरलाल लोढ़ा, अध्यक्ष भैरूलाल लोढ़ा, महामंत्री प्रकाश नाहर, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर, मेवाड़ भवन अध्यक्ष दिलीप नाबेड़ा, पावनधाम अध्यक्ष प्रकाश सिंघवी, कड़िया संस्था के महामंत्री ओमप्रकाश मांडोत, पुखराज आंचलिया, मेवाड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष भगवतीलाल कोटिफोड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष कंचन सिंघवी, कन्या मंडल अध्यक्ष रिया सियाल आदि ने विचार रखे। संत गौतममुनि प्रथम की प्रेरणा पर युवाचार्य के सानिध्य में मुम्बई गोरेगांव डायलिसिस सेंटर में 2 मशीनें भेंट की गई।
 
कार्यक्रम में मेवाड़ संघ के पूर्व अध्यक्ष किशन परमार, नेमीचंद धाकड़, नरेश लोढ़ा, शांतिलाल राठोड़, सुरेश डी सिंघवी, मोहनलाल लोढ़ा, उमरावसिंह ओस्तवाल, दिनेश बडामिया, सुरेश बाफना, पारस बाफना, प्रकाश मादरेचा, अम्बालाल मेहता, प्रवीण कोटिफोड़ा, भायंदर अध्यक्ष तेजप्रकाश मेहता, सम्मत पामेचा, धर्मेंश सुराणा की उपस्थिति रही। धर्मसभा के पूर्व मुमुक्षु जिनेशा बाफना का शोभा यात्रा के साथ वरघोड़ा निकाला गया। अंत में बाफना ने गुरूभगवंतों और भाई-बहनों पर केसर छांटना किया। यह जानकारी सुनिल चपलोत ने दी।