आशा 2025 सम्मान समारोह में समाज की अनसुनी नायिकाओं को मिला सम्मान

12 Mar 2025 10:22:21
mumbai
 
मुंबई। ठाकुर रामनारायण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में अन्मोल शक्ति हिरकणी अवार्ड (आशा) 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
 
mumbai  
समारोह की मुख्य अतिथि डीसीपी स्मिता पाटिल ने आज की महिला कार्यशक्ति की भूमिका पर विचार साझा किए। चिंगारी शक्ति फाउंडेशन की संस्थापक, पिंकी राजगढ़िया, गेस्ट ऑफ ऑनर थीं। उन्होंने अपने संघर्षों की कहानी साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने चुनौतियों को पार कर मिसेज इंडिया जैसी उपलब्धियाँ हासिल कीं। अक्षय शक्ति फाउंडेशन के सीईओ डॉ. नारायण अय्यर और पृथ्वी फाउंडेशन के संजय मोदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
 
कार्यक्रम में विशेष अतिथि, पीएसआई श्रद्धा पाटिल (दहिसर साइबर सेल) और एसआई मधुलिका ठाकुर (ट्रैफिक डिवीजन) भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपनी साहसिक सेवा से जुड़े प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। जूरी सदस्य डॉ. सीमा और डॉ. लता ने भी महिलाओं के योगदान को मान्यता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
 
इस वर्ष कुल 16 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें अनीता ठाकुर, भुवनेश्वरी चिवुकुला, डॉ. सीमा पारीक, डॉ. चेरी सुरेखा, डॉ. श्रद्धा सुरेखा, डॉ. नीता सोनावने और सुधा वाघ जैसे कई प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी शामिल रहीं।
Powered By Sangraha 9.0