मंगलवाड़ में कोमल मुनि का चातुर्मास प्रवेश हुआ

17 Jul 2024 12:22:40
Chaturmas
 
उदयपुर। श्रमण संघीय मेवाड़ उपप्रवर्तक गुरुदेव कोमल मुनि एवं नवदीक्षित हर्षित मुनि का चातुर्मास प्रवेश गुरू अम्बेश दीक्षा भूमि मंगलवाड़ में श्रावकों की उपस्थिति के बीच हुआ। हर्षित मुनि के मंगलाचरण से प्रारंभ समारोह में महिलाओं ने स्वागत गीत गाया। मंगलवाड़ संघ अध्यक्ष बसंतीलाल सिसोदिया ने स्वागत किया। ध्वजारोहण अम्बेश सौभाग्य पारमार्थिक सेवा संस्थान, भादसोड़ा अध्यक्ष अशोक रांका ने किया। दिनेशचन्द्र सिंघवी महामंत्री पावनधाम फतहनगर, अनिल खटोड़ संरक्षक संयुक्त मेवाड़ नवयुवक मंडल, सुरेशचन्द्र सिंघवी, उपाध्यक्ष मेवाड़ संघ मुम्बई, मुख्य अतिथि भेरूलाल लोढ़ा अध्यक्ष मेवाड़ संघ, मुम्बई, पारसमल बाफना संरक्षक भादसोड़ा सेवा संस्थान, उमरावसिंह ओस्तवाल, पावनधाम अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा, धर्म ज्योति परिषद भीलवाड़ा अध्यक्ष कंवरलाल सूर्या, कड़िया दीक्षा संस्थान अध्यक्ष हुकमीचंद कोठारी, महामंत्री ओमप्रकाश मांडोत, घोड़ाघाटी विहारधाम अध्यक्ष मांगीलाल लोढ़ा, मेवाड़ संघ मुम्बई संरक्षक चतरलाल लोढ़ा, महामंत्री प्रकाश नाहर, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर, पूर्व अध्यक्ष किशनलाल परमार, लक्ष्मीलाल बडालमिया, अम्बेश गुरू सेवा समिति, बैंगलोर महामंत्री सुरेन्द्र आंचलिया, गुरू कुमुद ज्ञानोदय सेवा संस्थान खमनोर कार्याध्यक्ष प्रकाशचन्द्र मांडोत, कोषाध्यक्ष अशोक सेठिया, कन्हैयालाल खेरोदिया, भोलीलाल कोठारी, नानालाल मेहता, रोशन पगारिया, हस्तीमल कराड़, शौकीन लोढ़ा, संयुक्त मेवाड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंघवी, महामंत्री रोनक सिंयाल, सुरेन्द्र सांखला, हरीश बडालमिया, सम्पत भंडारी, सुनील जारोली, पवन ओस्तवाल, भंवरलाल पंचोरी, भेरूलाल बडोला, बड़ीसादड़ी पूर्व विधायक छगनलाल सिसोदिया और ललित ओस्तवाल आदि का स्वागत मंगलवाड़ संघ संरक्षक छगनलाल सिसोदिया, मीठालाल चपलोत, मार्गदर्शक मिश्रीलाल ओस्तवाल, भगवतीलाल डांगी, मांगीलाल ओस्तवाल, विजय ओस्तवाल, गोपीलाल लोढ़ा, मंत्री अशोक पामेचा, कोषाध्यक्ष विनोद कराड़, उपाध्यक्ष राजमल सरूपरिया, अशोक ओस्तवाल, बाबुलाल मेहता, सहमंत्री जयदीप लोढ़ा, कैलाश मांडावत, संगठन मंत्री दीपक बोहरा, दिनेश भंडारी एवं जैन युवा संघ संरक्षक विजय ओस्तवाल, अध्यक्ष रवि सरूपरिया, मंत्री मनीष बोहरा ने किया।
 
कार्यक्रम में जैन कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पुष्पा गोखरू, संयुक्त मेवाड़ महिला मंडल अध्यक्ष सीमा घणोलिया, महामंत्री शालिनी तातेड़, मेवाड़ महिला मंडल, मुम्बई अध्यक्ष कंचन सिंघवी, महामंत्री लीला खरवड़, कोषाध्यक्ष लीला सांखला का स्वागत त्रिशला महिला मंडल मंगलवाड़ अध्यक्ष मुन्नादेवी नाहर, मंत्री विजयलक्ष्मी बोहरा, सुंदरबाई कराड़, कोषाध्यक्ष मधुबाला लोढ़ा, त्रिशला बहुमंडल मंगलवाड़ अध्यक्ष सीमादेवी मांडोत, मंत्री सरिता कराड़, कोषाध्यक्ष भावना डांगी ने किया। कंचनबेन सिंघवी, मेवाड़ कन्या मंडल मुंबई महामंत्री खुशी पगारिया, लाडबेन लोढ़ा, रोनक सिंयाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। हर्षित मुनि ने चातुर्मास की महत्ता पर प्रकाश डाला और कोमल गुरू ने मेवाड़ गुरूपरम्परा से जुड़े संघ संस्थाओं के व्यवस्थित संचालन की दिशा में निर्देश दिए। संचालन मंगलवाड़ संघ सहमंत्री जयदीप लोढ़ा, अनिल चंडालिया एवं ओम समदर्शी ने किया।
Powered By Sangraha 9.0