गणगौर की सवारी 11 अप्रेल को, महिलाओं ने उत्साह से किया गणगौर पूजन

30 Mar 2024 11:10:01

gangaur 
 
जोधपुर (कास)। प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल तीज को मनाए जाने वाले गणगौर (Gangaur) (गवर माता) का त्योहार 11 अप्रेल को उत्साह से मनाया जाएगा। श्री गणगौर समिति के अध्यक्ष मूलचन्द मूंदडा ने बताया कि गवर माता की सवारी शाम 6 बजे पेला मूंदड़ों की गली राखी हाऊस से शुरू होकर पुंगलपाड़ा, हटड़ियों का चौक, कबूतरों का चौक, जालोरी गेट के अन्दर, बालवाड़ी स्कूल, खांडा फलसा, आडा बाजार, सर्राफा बाजार, कपड़ा बाजार, सिटी पुलिस, त्रिपोलिया बाजार होते हुए घंटाघर में विश्राम करेगी।
पाल रोड स्थित अमृत नगर में गणगौर ग्रुप की महिलाओं ने गणगौर पूजन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। गीता माछर ने बताया कि ग्रुप की ओर से 16 दिॉवसीय गणगौर पूजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बेस्ट गणगौर, बेस्ट स्टॉल, बेस्ट ईशर, बेस्ट लोकगीत जैसी प्रतियोगिताएं कर महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सोलह तीजणियों ने गणगौर माता का पूजन किया। इस दौरान माया लोहिया, अलका शर्मा, आलिया सारडा, खुशबू मानधना, उमा लोहिया, रानू माछर, आरती फोफलिया, प्रेमलता जांगिड़, मंजू दाईमा, मोनिका मूथा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व कन्याएं उपस्थित रही।
 
गणगौर की रही धूम
 
शहर में चैत्र माह में 16 दिनों तक चलने वाले गणगौर पूजन का लोगों में उत्साह बना हुआ है। रामेश्वरी भूतड़ा ने बताया कि कमला नेहरू नगर महेश्वरी भवन में गणगौर की पूजा की जा रही है। इसमें महिलाएं उत्साह से भाग ले रही है। गुरुवार को आयोजित गणगौर पूजन में मंजू राठी, अनु भटड, मंजू मुंदडा, भावना गांधी, संतोष, सीमा, श्वेता, ममता शाह, सुमित्रा, गीत गहलोत, ममता करवा एवं सुप्रिया करवा सम्मिलित थी।
 
राधे मंडल लालसागर
 
लाल सागर स्थित माहेश्वरी समाज (Maheshwari Samaj) की महिलाओं ने गणगौर पूजन कर गणगौर के गीत गाए। इस दौरान सुमन गांधी, पुष्पा लाहोटी, दीपा, नीतू राठी, सरला बूब, अक्षिता, चंचल सोनी आदि कई महिलाएं मौजूद थी।


Powered By Sangraha 9.0