महिला मजिस्ट्रेट की फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी

07 Dec 2023 13:05:51

Pratahkal-Fraud by creating Fake profile of Female magistrate
 
मुंबई । मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की साइबर सेल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जो एक ‘महिला मजिस्ट्रेट’ (Female Magistrate) की फर्जी प्रोफाइल बनाकर वैवाहिक साइट पर पुरुषों को धोखा और धमकी दे रहे थे। आरोपियों की पहचान सुनील मोदी (67) और संकेत चव्हाण (23) के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक मोदी के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज है। जबकि संकेत युवा महिला की आवाज निकालने में माहिर है। जांच में सामने आया की इन्होने नासिक, रत्नागिरी, मुंबई सहित कई शहर के लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस अब अन्य पीड़ितों की जानकारी हासिल करने में जुटी है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात आर्थर रोड जेल में हुई थी दोनों दोस्त बन गए थे। बाहर निकलते ही दोनों ने एक लोकप्रिय वैवाहिक साइट पर 21 वर्षीय “मजिस्ट्रेट अश्विनी मनोहर पंडित” के रूप में एक फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद दोनों कथित तौर पर भुगतान न करने वाले पीड़ितों के खिलाफ वारंट जारी करने की धमकी देते थे। धमकी की विश्वसनीयता साबित करने के लिए फर्जी वारंट भी बनाया जाता था। पुलिस ने बताया कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने इसी तरह से धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलि ने एक टीम गठित की गई थी। पूछताछ में मोदी ने बताया की उन्हें पता चला कि अश्विनी पंडित नामक एक महिला शहर में मजिस्ट्रेट है और इन्होने फिर इस नाम से एक प्रोफाइल बनाई थी। साइट पर जब लोगों ने दिलचस्पी लेना शुरू किया तो संकेत महिला कि आवाज़ निकाल कर उनसे बात करता था। कुछ दिनों के बाद,”मजिस्ट्रेट” बनकर सकेंत उनसे पैसों की मांग करता था।
 
Powered By Sangraha 9.0