नई दिल्ली। सुनील अरोड़ा ने रविवार को ओ.पी. रावत का स्थान लेते हुए भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में कार्यभार संभाला। रावत का कार्यकाल 1 दिसंबर को संपन्न हुआ।
मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के पहले अरोड़ा 1 सितंबर, 2017 से भारतीय चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य कर रहे थे। इस अवधि के दौरान चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश, गुजरात, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड एवं कर्नाटक में सफलतापूर्वक चुनावों का आयोजन किया। इसी प्रकार जिन पांच राज्यों- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान एवं तेलंगाना में जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के विभिन्न चरणों में हैं। वहां मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। सीईसी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान 17वीं लोकसभा के आम चुनाव होंगे। इन आम चुनावों के अतिरिक्त, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली राजधानी क्षेत्र, बिहार एवं जम्मू तथा कश्मीर के विधानसभा के चुनाव भी होंगे।
अरोड़ा 1980 बैच के राजस्थान कैडर के पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं,
(शेष पेज 8 पर)