|
नई दिल्ली, १० मार्च। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी विधेयक के कानून बन जाने की स्थिति में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने पुरूषों के हाशिए पर चले जाने की आशंका व्यक्त की और इसके जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मजाकिया लहजे में कहा कि तब पुरूषों के लिए भी आरक्षण हो जाएगा। लोकसभा में बुधवार को सपा, राजद और जद (यू) सदस्यों के भारी हंगामे के कारण बैठक स्थगित हो जाने पर तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के निकट सहयोगी कल्याण बनर्जी ने वहां मौजूद सोनिया से कहा कि महिलाओं को सदन में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने के अलावा वे सामान्य सीटों से भी चुनकर
|